1 नवंबर 2023 - 11:07
यमन ने इस्राईल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की

हम अमेरिका और इस्राईल के बर्बर हमलों के खिलाफ अल्लाह पर भरोसा करते हुए ग़ज़्ज़ा के उत्पीड़ित लोगों का समर्थन और बचाव करने के लिए युद्ध के मैदान में आए हैं।


यमन ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल की बढ़ती क्रूरता के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए ज़ायोनी राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी है।

यमनी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल याहया सरीअ ने घोषणा की है कि अंसारुल्लाह ने मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन में इस्राईली सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, इस प्रकार अंसारल्लाह व्यावहारिक रूप से ज़ायोनी सेना के खिलाफ युद्ध में उतर चुका है।

जनरल सरीअ ने इस बात पर जोर दिया कि हम अमेरिका और इस्राईल के बर्बर हमलों के खिलाफ अल्लाह पर भरोसा करते हुए ग़ज़्ज़ा के उत्पीड़ित लोगों का समर्थन और बचाव करने के लिए युद्ध के मैदान में आए हैं।

उन्होंने कहा कि मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन में ज़ायोनी ठिकानों पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे गए हैं। ये हमले फिलिस्तीन में ज़ायोनी क्रूरता के शिकार उत्पीड़ित फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए किए गए हैं।

जनरल याहया सरीअ ने कहा कि जब तक ज़ायोनी हमले नहीं रुकते, हम ज़ायोनी ठिकानों पर हमला करना जारी रखेंगे और बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन के ज़रिए ज़ायोनी सेना को नुकसान पहुँचाएँगे। फ़िलिस्तीन पर हमारा रुख सैद्धांतिक और स्पष्ट है कि फ़िलिस्तीनी लोगों को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है।